बासोदा: विधायक कार्यालय पर भाजपा का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
गंजबासौदा मे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर सोमवार दोपहर 2:00 बजे विधायक हरि सिंह रघुवंशी के कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। विधायक रघुवंशी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।