धनौरा: बछरायूं के गांव बाजिदपुर किसान की 40 बीघा जमीन धोखाधड़ी से हड़पी, पीड़ित ने वीडियो वायरल कर कार्रवाई की मांग की
ग्रामीण से लोन कराने के नाम पर 40 बीघा खेती की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि एक जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ धोखा किया, उसे 50 लाख का लोन कराने और एक डीसीएम दिलवाने का झांसा दिया और गलत तरीके से उसकी जमीन अपने नाम करा लिया।