धनौरा: मंडी धनौरा के उप डाकखाने पर सुबह 4 बजे से आधार कार्ड बनवाने के लिए कड़ाके की ठंड में पहुंचे लोग
आपको बता दे की मंडी धनौरा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित उप डाकखाने के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने के लिए बुधवार तड़के सुबह 4:00 बजे से कड़ाके की ठंड में लाइन में लग जाते हैं। लेकिन उपडाकखाने के कर्मचारी और अधिकारी 10:00 बजे उप डाकखाना खोलते हैं।