धनौरा: गजरौला हाईवे पर AIMS कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल, हालत गंभीर
AIMS कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, कार सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दे की मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र के गांव लाखडी फाजलपुर निवासी पिंटू अपनी कार लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। बुधवार शाम 4:30 पर AIMS कॉलेज के पास पहुंचा तो उसकी कार घना कोहरा होने के कारण डिवाइडर से जा टकराई।