धनौरा: गजरौला के गांव सुल्तानपुर मौलवी उर्फ नवादा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के गांव में 71 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर मौलवी उर्फ नवादा में सोमवार की देर रात 71 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्धवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।