धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दुकान से सामान लेने गई युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर हुआ हंगामा
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे दुकान से सामान लेने जा रही थी। रास्ते में खड़े युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी, युवती ने इसका विरोध किया तो वह हंगामा की स्थिति बन गई, आसपास के लोगों की भीड़ जमा हुई तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिवार के लोगों ने आरोपी युवक के घर शिकायत की है।