बरेली: बरेली में हथियारों के साथ दबोचा गया आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा नरेन्द्र गंगवार, बरामद हुए तमंचा, कारतूस और छुरियां
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक नाजायज 12 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो छुरी और एक लोहे का बांका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र प्रताप गंगवार पुत्र स्वर्गीय बाबूराम निवासी गंगवार वाली