बीकानेर: पीबीएम ट्रोमा सेंटर में घुसने का प्रयास, घायल युवक तक पहुंचना चाहते थे हथियारबंद बदमाश
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बुधवार देर रात सवाल खड़े हो गए, जब ट्रोमा सेंटर में भर्ती फायरिंग में घायल युवक तक पहुंचने के लिए कुछ संदिग्ध हथियारबंद युवक अस्पताल में घुस आए। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में हाल ही में हुए फायरिंग प्रकरण में घायल मुक