लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती मे हर्षोल्लास एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ‘शिक्षक दिवस समारोह’ व क्रोनिकल पत्रिका का विमोचन संपन्न हुआ
बस्ती। शनिवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें अनेक रंगारंग एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के होनहार व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए।