खरसावां: रायजामा के मूंगा टोला व पिचांग टोला में पेयजल समस्या के समाधान की पहल तेज, विधायक दशरथ गागराई ने किया निरीक्षण
खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ियो से घिरा क्षेत्र स्थित ग्राम रायजामा के मूंगा टोला एवं पिचांग टोला में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल तेज हो गई है। क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार दोपहर लगभग एक बजे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा