कोल: शहर में विद्युत कटौती पर भड़की विधायक ने अधिकारियों की लगाई क्लास, JE को कहा- जनता कूट कर ढंग सिखा देगी
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 शहर में बिजली कटौती और विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नाराज बीजेपी विधायक मुक्ता राजा ने अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने अपने आवास पर अधिकारियों को बुलाकर उनकी क्लास ली और चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें, इस दौरान उन्होंने JE को कहा दूध पीते लल्ला नहीं हो जनता "कूट-कूट कर ढंग सिखा देगी।"