कोल: A2Z प्लांट के बाहर कर्मचारी से मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 ए टू ज़ प्लांट के बाहर कर्मचारी से मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित के अनुसार वह ए टू ज़ प्लांट में गाड़ी चलाता है। कुछ दिनों पूर्व दबंगों के द्वारा उनके साथ प्लांट के बाहर मारपीट की गई थी।दबंगों ने मारपीट की और उस पर फायरिंग की थी। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दिया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।