बूंदी: शिक्षक मनीष मीणा के चारों हत्यारों पर ज़िला पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया इनाम, पकड़ाने वाले को मिलेगा इनाम
Bundi, Bundi | Nov 6, 2024 सोमवार रात्रि को शहर के लंका गेट स्थित अंबेडकर सर्किल पर चाकू मारकर शिक्षक मनीष मीणा की हत्या करने के फरार चारों आरोपियों पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने इनाम घोषित किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी गुरुप्रीत पर 25000 का मोनू, दीपक व विशाल पर 10000-10000 का इनाम घोषित किया है। जोकि आरोपियों को पकड़ाने वाले को पुलिस द्वारा दिया जाएगा।