बूंदी: शहर के स्मृति कुंज पार्क के शौचालय में गंदगी का अंबार, विदेशी सैलानियों ने जताई नाराजगी
Bundi, Bundi | Nov 6, 2024 छोटी काशी की सुंदरता को देखने के लिए देश के नहीं नहीं विदेशों के सैलानी भी यहां आते हैं। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता किले, बावड़ी तालाब, दरवाजे आदि को देखकर इनकी तारीफ करने से नहीं चूकते हैं।वही जब आज जेत सागर तालाब स्थित स्मृति कुंज का अवलोकन किया गया तो वहां जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था।शौचालय साफ नहीं होने से विदेशी पर्यटकों को काफी परेशान हुई।