बूंदी: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ तालेड़ा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया
Bundi, Bundi | Nov 6, 2024 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ तालेड़ा ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया।अनिल शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत गणेशपुरा में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी मोहित को कार्यालय समय में अनाधिकृत कार्य - करवाने के लिए धमकाया गया। देव जी का खेड़ा निवासी प्रकाश बंजारा ने नियम विरुद्ध कार्य करवाने के लिए दबाव बनाया व धमकी दी।