बूंदी: नेहरू युवा केन्द्र ने राष्ट्रीय एकता दिवस सप्ताह के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की, विजेताओं को पुरस्कृत किया
Bundi, Bundi | Nov 6, 2024 नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शहर के नैनवां रोड़ स्थित संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस सप्ताह के तहत युवा परिचर्चा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में रोचक प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।