रामगंजमण्डी: 14 किलो डोडा तस्करी में फरार अंतरराज्यीय तस्कर को हरियाणा से किया गिरफ्तार, ₹5000 का इनाम था घोषित
रामगंजमंडी के सुकेत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अंतरराज्यीय तस्कर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी 14 किलो साबुत डोडा की तस्करी के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर कोटा ग्रामीण एसपी की ओर से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि थाना मोडक में दर्ज प्रकर