उरई: बड़ागांव में एक युवक की हत्या करने के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास व ₹1 लाख के अर्थदंड की सजा
Orai, Jalaun | Feb 23, 2024 जिला न्यायालय ने एक आरोपी को युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सजा सुनाई है। 2019 के ग्राम बड़ागांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास व 1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाते हुए जेल भेजा है।