उरई: मोहल्ला नया पटेल नगर में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक
Orai, Jalaun | Feb 23, 2024 उरई शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर में घर में गैस सिलेंडर में लीकेज होने के चलते आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि आग ने पूरे घर के सामान को चपेट में ले लिया और सिलेंडर फट गया जिससे घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था।