उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले में 4 लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Feb 23, 2024 उरई कोतवाली परिसर में एक युवक ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उरई के राम लीला मैदान के पास 4 लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। जिसके चलते पुलिस ने 4 लोगों पर एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।