उरई: एट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Orai, Jalaun | Feb 23, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में अज्ञात वृद्ध के शव को लाया गया। जिसके संबंध में पुलिस कर्मियों ने बताया कि एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे -27 पर अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है, साथ ही पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।