केल्हारी: छत्तीसगढ़ में बस हादसे में छह यात्रियों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई संवेदना
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए बस हादसे में छह यात्रियों की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी और दुर्घटना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भी आर्थिक मदद देने का एलान कर चुके हैं। जांच जारी है।