केवटी रनवे: दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के दड़िमा चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की हुई मौत।
मृतक दड़िमा गांव निवासी जगदेव ठाकुर- 65 वर्ष का है। सूचना मिलते हीं केवटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई।