केवटी रनवे: दोमें गांव के समीप पीकप वैन व टेम्पो की टक्कर में टेम्पो सवार दो लोगों की हुई मौत, तीन लोग घायल।
मृतकों में राजा यादव- 32 वर्ष व राम सागर यादव का पुत्र आयुष कुमार-10 वर्ष का है। सूचना मिलते हीं 112 नम्बर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्ट मार्टम तथा घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया। सभी मधुबनी जिला के रहिका थाना अंतर्गत नवरतन टोल का निवासी है। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।