केवटी रनवे: जलवारा व बरही मलकाना टोल में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के चार वारंटी को किया गिरफ्तार।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि माननीय न्यायालय श्री चंदन ठाकुर जेएम प्रथम श्रेणी दरभंगा के वारंटी जलवारा गांव निवासी प्रदीप सदाय, पंकज सदाय, अंकज सदाय व बरही मलकाना टोल निवासी मो० फकरे आलम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।