औरैया: ककोर मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अधीनस्थों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
मंगलवार को ककोर मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सुबह 10 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अधीनस्थों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।