बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
Buxar, Buxar | Apr 19, 2026 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों के सामानों की चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया।