मंगलवार की शाम बड़हड़ा गांव निवासी एक युवक की गांव के पास ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि युवक कौशल कुमार घर से बाहर गया था, तभी सूचना मिली कि वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।