जहानाबाद: गांधी मैदान में शहर के कई समाजसेवियों सहित दर्जनों लोगों ने धूमधाम से खेली मिट्टी पानी वाली होली, दिखा विशेष उत्साह
जहानाबाद गांधी मैदान में शहर के कई समाजसेवियों सहित दर्जनों लोगों ने आज मिट्टी पानी बाली होली को धूम धाम से खेला। इस दौरान दर्जनों लोग मिट्टी पानी में सरावोर दिखे, साथ ही डीजे की धुन पर नाचते गाते दिखे। मौजूद लोगों ने कहा कि परम्परागत तरीके से होली के दिन पहले मिट्टी पानी कि होली जिले में अयोजित होती है उसके बाद ही रंग गुलाल बाली होली खेली जाती है।