जहानाबाद: शहर के काको रोड के सब्जी मंडी स्थित दुकानों में आसमाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, दुकानों में की तोड़फोड़ ।
जहानाबाद शहर के काको रोड़ स्थित सब्जी मंडी में आसमाजिक तत्वों का उत्पात देखने को मिला। जहां की आसमाजिक तत्व के लोगों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ मचाई और दुकानों को खूब नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में दुकान संचालक ने बताया कि होली को लेकर हमारी दुकान बंद है और हम लोग अपने घर पर थे। इसी बीच हम लोगों को सूचना मिली कि हमारी दुकान में तोड़फोड़ की गई है ।