सिरोही: जनगणना प्रशिक्षण में भोजन व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशिक्षणार्थियों में नाराजगी
Sirohi, Sirohi | May 9, 2026 जनगणना 2027 के तहत जिला परिषद सभागार एवं विधि महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भोजन, नाश्ता और पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षणार्थियों में नाराजगी देखने को मिली। प्रशिक्षणार्थियों ने आरोप लगाया कि उपलब्ध कराया जा रहा भोजन निम्न गुणवत्ता का है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नाश्ते में लगातार तले हुए खाद