बरेली: बरेली में गड्ढों में गुम हुआ गांवों का रास्ता, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, जेडीएस ने डीएम से लगाई गुहार
बरेली के गांवों को शहर से जोड़ने वाली जर्जर सड़क अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का डर बना हुआ है। बारिश के दौरान जलभराव होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। जनता दल सेक्युलर के जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत और