टोंक में राष्ट्रीय किसान महापंचायत के नेतृत्व में किसानों ने कृषि उपज मंडी समिति निवाई के सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद 83 दिनों से अधिक समय बीत जाने पर भी सचिव को निलंबित नहीं किया गया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 30 जून को जिला मुख्यालय सहित गांव-गांव में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
#tonk #tonknews #letestnews #viral #tindadabi
Tonk, Tonk | Jun 19, 2026