हुज़ूर: मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, चोर ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न ले उड़े
Huzur, Bhopal | Apr 6, 2026 भोपाल में खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी का मामला सामने आया है। घटना 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ। टीटीनगर पुलिस के अनुसार बंगले के स्टोर रूम का ताला टूटा मिला वहां रखी ट्राफियां,मोमेंटो और शील्ड गायब थी|