मसूरी कांग्रेस ने गणेश जोशी के 15 साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, 16 मुद्दों को लेकर खोला मोर्चा
मसूरी। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मसूरी की राजनीति गरमाने लगी है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता और पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के करीब 15 साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े किए।कांग्रेस नेताओं ने मसूरी में करीब 400 करोड़ रुपये की टनल, शिफ्ट कोर्ट के मजदूरों के आवास, 2022 चुनाव से पहले पांच पार्किंग की स्वीकृति, सिविल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर और भिलाडू खेल मैदान को वन विभाग की स्वीकृति मिलने की घोषणा सहित कई मुद्दे उठाए।
इसके साथ ही वोल्वो बस सेवा, सेंट मैरी अस्पताल को दोबारा शुरू करने, एमपीजी कॉलेज में नए कोर्स, 2 सितंबर शहीद स्थल पर म्यूजियम, एमडीडीए के माध्यम से वेंडर जोन, वन टाइम सेटलमेंट, नोटिफाइड-डी नोटिफाइड क्षेत्र और मास्टर प्लान को लेकर भी कांग्रेस ने खोला मोर्चा