कुचायकोट: पुलिस ने भठवा मोड़ के पास से शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के समीप से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजेश साह और खलिंदर कुमार शामिल है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे दी गई बताया गया है गिरफ्तार दोनों लोग उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे थे शराब के नशे में थे।