कटकमदाग: 100 डेज़ टीबी अभियान के तहत मसरातू पंचायत में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 100 डेज़ टीबी अभियान के तहत गुरुवार को एक बजे मसरातू पंचायत भवन में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संभावित टीबी मरीजों की पहचान एवं विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई।शिविर के दौरान हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से 105 लोगों का एक्स-रे किया गया, जबकि 2 लोगों की सीबी-नैट जांच संपन्न