प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में छह वर्षीय बालक का शव घर के पास खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा रात को घर के बगल आई बरात में शामिल होने गया था, लेकिन देर रात अचानक गायब हो गया। परिजन रातभर तलाश करते रहे, पर कोई सुराग नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव खेत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।