कानपुर: अटल घाट पर तेज रफ्तार XUV-700 का कहर, एंट्री डिवाइडर से टकराई कार; 5 घायल
कानपुर कमिश्नरेट सेंट्रल जोन के कोहना थाना क्षेत्र स्थित अटल घाट एंट्री डिवाइडर पर तेज रफ्तार XUV-700 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला पहिया हवा में उठ गया, जबकि अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार सवार 5 लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए हैलेट अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है।
📍 स्थान: अटल घाट, कोहना थाना क्षेत्र, कानपुर
✍️ रिपोर्ट: रजत शर्मा
#कानपुर #कानपुर_न्यूज #कानपुर_हादसा #अटलघाट #गंगाबैराज XUV700 RoadAccident KanpurAccident KanpurNews BreakingNews LatestNews हादसा सड़कहादसा ताजा_खबर खबर