कानपुर देहात में मिलावटखोरों पर बड़ा शिकंजा!
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा क्रैकडाउन। सिकंदरा में खोया निर्माण परिसर से रिफाइंड ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और सोडियम बाइकार्बोनेट बरामद।
जिनई बनीपारा में ₹1.10 लाख का दुर्गंधयुक्त स्किम्ड मिल्क पाउडर नष्ट कराया गया, जबकि 31 पैकेट मिलावटी दूध बर्फी भी मौके पर नष्ट कराई गई।
कार्रवाई में कुल 7 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। आरोपी कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खाद्य विभाग ने लैब रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है।
📍 लोकेशन: कानपुर देहात
🎤 रिपोर्टर: दीपक श्रीवास्तव
#कानपुरदेहात #BreakingNews #FoodDepartment #मिलावट #मिलावटीमिठाई मिलावटीखोया खाद्यविभाग रक्षाबंधन