#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm झाबरा में एक ही रात पांच घरों के ताले टूटे, लाखों का माल चोरी
ओमदास वैष्णव के घर से 2 किलो चांदी, 13 तोला सोना व 60 हजार रुपए नकद ले गए चोर; घटना से ग्रामीणों में हड़कंप
भणियाणा थाना क्षेत्र के झाबरा गांव में अज्ञात चोरों ने रात के समय एक साथ पांच घरों के ताले तोड़कर सनसनी फैला दी। चोरी की इस वारदात में चोरों ने ओमदास वैष्णव के घर को निशाना बनाते हुए करीब 2 किलो चांदी, 13 तोला सोना, 60 हजार रुपए नकद सहित गाड़ी और ट्रैक्टर के जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। एक ही रात में पांच घरों में चोरी की घटना सामने आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के समय झाबरा गांव में पांच घरों के ताले तोड़े। चोरों ने घरों में रखे सामान को खंगाला और कीमती आभूषण व नकदी सहित जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने किया मौका मुआयना
घटना की सूचना प्रशासक प्रतिनि