दमोह: कैंसर पीड़ित बेटी से मिलने मुंबई जाने के लिए कलेक्टर ने परिवार को तुरंत ₹5000 का चेक दिया
Damoh, Damoh | May 19, 2026 दमोह पथरिया थाना क्षेत्र निवासी संतोष तिवारी की कैंसर पीड़ित बच्ची का इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल बॉम्बे में चल रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रही पीड़ित महिला मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से सहायता की मांग की। परिवार के पास बच्ची को देखने जाने तक के किराए के पैसे नहीं थे। कलेक्टर ने पीड़ित महिला को तत्काल ₹5000 का चेक प्रदान किया।