हरसूद: थाना हरसूद में आगामी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई
आगामी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पुलिस थाना हरसूद में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें हरसूद थाना प्रभारी जगदीश सिंधिया ने आगामी पर्व नवरात्रि एवं दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील लोगों से की। इस अवसर पर उन्होंने माताजी महोत्सव समितियों के सदस्यों से होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की।