बक्सर: बक्सर में श्रमिकों को किया गया जागरूक, श्रम दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन
Buxar, Buxar | May 1, 2026 अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर श्रम अधीक्षक कार्यालय (संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर) में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में श्रम अधीक्षक बक्सर के साथ-साथ बक्सर सदर, राजपुर, इटाढ़ी, चक्की, चौगाई, नावानगर एवं ब्रह्मपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि ने भाग लिया।