यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इससे बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। रविवार देर रात 11 बजे इंडियन बैंक एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक में हड़ताल को टालने पर सहमति बनी।बैठक में 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर हाई लेवल कमेटी गठित करने पर भी सहमति बनी है।