ग्यारसपुर: CM ने प्रदेशभर की बहनो के साथ विदिशा की 271446 बहनो के खाते मे डाली राशि,24000 से ज्यादा बहने ग्यारसपुर की हुई लाभान्वित
रविवार दोपहर 3 बजे भिंड में आयोजित कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश की सभी लाडली बहनों को उनके खाते में योजना की राशि हस्तांतरित की जिसमें विदिशा जिले की 2 लाख 71 हजार 446 बहनों के खाते में तकरीबन 40 करोड रुपए की राशि जारी की गई। इसमें 24313 बहने भी लाभान्वित हुई, जन्म मुख्यालय पर CM के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।