भितरवार: शासकीय विद्यालय में छात्राओं की साइकिलों के सामान में लगी भीषण आग, ठेकेदार पर उठे सवाल
चीनौर स्थित शासकीय माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में छात्रों को वितरण के लिए रखी गई साइकिलों और असेंबलिंग सामग्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच कराने की बात कही है। लोगों में आग की घटना को लेकर चर्चाओं की गर्माहट है।