कुटुंबा: कुटुंबा में मारपीट के एक और आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीनों को भेजा गया जेल
कुटुंबा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में एसआई उमेश कुमार, रविशंकर कुमार एवं प्रशांत त्रिवेदी द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर की गई।