भिंड: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार और किसानों को जोड़ने के लिए कृषक जागरूकता रथ रवाना
Bhind, Bhind | Aug 6, 2026 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में कृषक जागरूकता रथ गुरुवार को 2 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जागरूकता रथ 17 अगस्त तक जिले की सभी तहसीलों एवं पंचायतों में भ्रमण कर प्रचार करेगा।