गुना नगर: वन विभाग में निलंबन कार्यवाही पर वन कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर गुना में डीएफओ को दिया ज्ञापन
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ वन प्रकोष्ठ ने 15 अप्रैल दोपहर को जिला वन मंडल अधिकारी अक्षर राठौर को 6 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन दिया। विभाग में निलंबन कार्यवाही और कर्मचारियों की समस्याओं पर कड़ा विरोध कर DFO के कार्यकाल में लगभग 50 कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। ज्ञापन की जायज मांगों पर डीएफओ ने सहमति जताई निराकरण का आश्वासन दिया गया।